नई दिल्ली, मई 7 -- ग्रहों की स्थिति आज कुछ ऐसी रहेगी। सूर्य और बुध मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। चंद्रमा इस समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो शुक्र का नक्षत्र है और काफी शुभ व ऊर्जावान माना जाता है। राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि मंगल और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति जनमानस के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है और ज्योतिषीय दृष्टि से इसे काफी शुभ माना जा रहा है।मेष राशि आपके लिए भाग्यवर्धक दिन का निर्माण हो रहा है। भाग्य के साथ से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह एक शुभ समय साबित होगा। इस दिन माँ काली को प्रणाम करना आपक...