नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Horoscope Today 6 July 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, जोकि एक मध्यम स्थिति कही जाएगी, अच्छी स्थिति नहीं है। सूर्य मिथुन राशि में, सम स्थिति है, ठीक स्थिति है। बुध वक्री हो चुके हैं और कर्क राशि में जा चुके हैं। यहाँ पे कर्क का फल अभी नहीं मिलना है, अभी यह मिथुन का ही फल देंगे और अपने घर से दूसरे भाव में वक्री हैं, इसलिए यह अच्छे हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। गुरु उच्च का होकर के कर्क राशि में चल रहे हैं। शुक्र और केतु का मिलन बहुत खतरनाक है, मैंने कल भी बोला था। इसमें अपने स्वास्थ्य और रिलेशनशिप को बचा के रखना पड़ेगा। चन्द्रमा और राहु अभी भी कुम्भ राशि में बने हुए हैं। सूर्योदय के समय ये कुम्भ राशि में रहेंगे, दोपहर 12:00 बजे के आसपास ये जाएँगे मीन राशि में और शनि के साथ विषयोग का निर्मा...