नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- आज केतु सिंह राशि , हस्त नक्षत्र का चंद्रमा कन्या राशि में, बुध के नक्षत्र और बुध के घर में, लेकिन थोड़ा यहां पर एनर्जी का लेवल कम रहता है और थोड़ी कन्फ्यूजन की स्थिति, कॉन्फिडेंस का कम होना, इत्यादि बना रहता है। राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल, शनि मीन राशि के हैं। गोचर में यह स्थिति चल रही है जो थोड़ी सी पहले से सुधरी है लेकिन अभी बहुत अच्छी नहीं है।मेष राशि स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।वृषभ राशि विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी भावुकता वाली होगी। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।मिथुन राशि गृह कलह के संकेत हैं...