नई दिल्ली, मई 25 -- Aaj ka Rashifal 25 May 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्योदय के समय चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। नक्षत्र तो यही रहेगा लेकिन दोपहर से पहले ही चंद्रमा कन्या राशि के हो जाएंगे। तो नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी और चंद्रमा कन्या राशि के घर बुध का और सूर्य का नक्षत्र, तो ये एक शुभ कार्य है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रखने वाला, अपोनेंट को एक तरीके से हराने वाला, थोड़ा ओवरथिंक करेंगे लेकिन चिंतन सही दिशा में जाएगी तो ये एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के अज्ञात भय, ये पूरे जनमानस की बात कर रहा हूँ रहेगा। मैं हर बार चंद्रमा के नक्षत्र को फोकस इसलिए करता हूँ क्योंकि दैनिक राशिफल में सिर्फ और सिर्फ चंद्र गण...