नई दिल्ली, मार्च 24 -- ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र के, यानी वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि के, केतु सिंह राशि में, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में, सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। चंद्रमा, जो 24 तारीख के हैं, चंचलता लेकर के आ रहे हैं। यह चंचलता थोड़ा रसिकपन वाला चंचलता होता है, लेकिन पवित्र होता है- जो भगवान कृष्ण में चंचलता थी, उस तरह के चंचलता यह उत्पन्न करता है। तो यह किसी को भी अनकंफरटेबल करने वाली चंचलता नहीं होती है, कंफर्टेबल करने वाली चंचलता होती है। लेकिन इसमें मानसिक स्वभाव में बस यह होती है कि थोड़ी सरसता होती है। यह सरसता सब मनभावन होती है।राशिफल-मेष राशि धन का आवक बढ़ेगा, अपनों में वृद्धि होगी। सुपाच्य भोजन और सुस्वादु भोजन मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ आपको आनंदित रखेगा। बस अपनी ज़ु...