नई दिल्ली, मई 12 -- यह राशिफल 12 मई, 2026 का होगा। सबसे पहले ग्रहों की स्थिति जानते हैं। ग्रहों की स्थिति में सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में हैं। यहां पर सूर्य और मंगल की जो युति बन रही है, ये एक बड़ी ही खराब सिचुएशन की युति कही जाएगी इसको, जो थोड़ा दाहक है। पोषक के साथ-साथ दाहक भी है। तो इसमें थोड़ा अग्रेशन बढ़ना, उकसावे में कोई बड़े स्तर का राष्ट्राध्यक्षों की तरफ से कोई निर्णय लेना इत्यादि शामिल होगा। शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में बने हुए हैं। चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के हैं, जिनका मालिक गुरु होता है और यहां पर चंद्रमा गुरु के नक्षत्र में राहु के साथ संयोग कर रहे हैं। ये थोड़ा अवसाद वाली स्थिति होगी, एक शुभता में अशुभता वाली बात होगी और आय मुख्य रूप से प्रभावित होगा, मानसिक ...