नई दिल्ली, मई 11 -- Aaj ka Rashifal 11 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में हैं। चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र के हैं और राहु के नक्षत्र में होकर शनि के घर में राहु के साथ संयोग कर रहे हैं। यह एक भय पैदा करने वाला समय है, जिसमें भयावह स्थिति, डर लगना, एंग्जायटी होना और ओवरथिंकिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लोग अज्ञात भय के शिकार हो सकते हैं। मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज आय को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी न किसी कारणवश मन में दुविधा, डर या चिंता बनी रहेगी, विशेषकर संतान और प्रेम संबंधों को लेकर। स्वास्थ्य भी आज थोड़ा मध्यम रहने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति सामान...