नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- यह राशिफल 5 सितंबर 2026 का है। शिक्षक दिवस है, शिक्षक दिवस की आप सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई। और जो भी तमाम शिक्षकों से जुड़े हुए विद्यार्थी हैं, कुछ सीखे हैं, आपको सीखने का मौका मिला है, जिनको पढ़ाने का मौका मिला है उनको भी बहुत बधाई और जिनको सीखने का मौका मिला है उनको भी बहुत-बहुत बधाई। इस तरीके से संपूर्ण भारत को बहुत-बहुत बधाई क्योंकि कोई न कोई आपका गुरु होता है और कोई न कोई आपका शिक्षक होता है। आप भले स्कूल, कॉलेज, क्लास में न गए हों, फिर भी किसी न किसी से आप सीखते हैं, कोई न कोई आपका शिक्षक होता है, तो सबको बहुत-बहुत बधाई। ग्रहों की स्थिति जान लेते हैं: चंद्रमा वृषभ राशि में मृगशिरा नक्षत्र के हैं, दोपहर के बाद ये मिथुन राशि में मंगल के साथ लक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे। मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा शुक्र क...