नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Aaj ka Rashifal 18 April 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य, शुक्र और चंद्रमा मेष राशि में हैं, जहां सूर्य उच्च के हैं और ये अश्विनी नक्षत्र में चल रहे हैं, जिसका मालिक केतु होता है। पाप ग्रह के नक्षत्र में हैं। चंद्रमा भी अश्विनी नक्षत्र में चल रहे हैं, जिसका केतु मालिक होता है और इस समय जन्म लिए हुए बच्चे सतैषा में पड़ते हैं, मूल कहा जाता है और मूल की शांति कराई जाती है। तो सूर्य और चंद्रमा दोनों ही केतु के नक्षत्र में हैं। गुरु मिथुन राशि में स्वयं के नक्षत्र पुनर्वसु में चल रहे हैं। ये पूरी विसंगतियों को अकेले संभाल के लेकर चल रहे हैं। अभी आगे देखिए, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि में हैं। इस समय शनि अपने नक्षत्र में चल रहे हैं और मंगल शनि के नक्षत्र में चल रहे हैं, जो हाहाकार मचा ह...