नई दिल्ली, मार्च 22 -- Aaj ka Rashifal 22 March 2026: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा भरणी नक्षत्र के मेष राशि में, राशि मंगल का नक्षत्र शुक्र का, मानसिक चंचलता बढ़ाएगा। प्रेम में आवेग देगा, दुस्साहस भी कर सकते हैं, जिससे रिलेशन की खूबसूरती खराब हो सकती है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में जो भी प्रेम में हैं, रिलेशनशिप में है, सारे लोगों को सयंम से काम लेना चाहिए। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध-मंगल और राहु कुयोग बनाकर कुंभ राशि में, सूर्य-शुक्र और शनि समयोग बनाकर मीन राशि में चल रहे हैं।राशिफल- पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल मेष राशि- आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है, थोड़ा ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। ...