नई दिल्ली, मई 9 -- Aaj Ka Panchang 9 May 2026: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सिद्धार्थि संवत्सर के अंतर्गत विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 पराभव चल रहा है। आज 9 मई को मासिक कालाष्टमी के साथ-साथ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष संयोग भी बना हुआ है। सप्तमी तिथि दोपहर 2:03 बजे तक रहेगी और इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। श्रवण नक्षत्र रात 11:24 बजे तक रहेगा और फिर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा। शुक्ल योग देर रात 2:35 बजे तक है और इसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा।आज बन रहा है ये संयोग दिक्र पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसी के साथ आज श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बना है। आज मासिक कालाष्टमी के साथ-साथ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। ऐसे में शुभ कामों को करना अच्छा माना जाएगा।आज क...