नई दिल्ली, जून 6 -- Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat 6 June 2026: दिक्र पंचांग के अनुसार आज अधिक मास ज्येष्ठ की षष्ठी तिथि है। आज शाम से मृत्यु पंचक भी शुरू हो रहा है जोकि 11 जून तक रहेगा। साथ ही आज द्विपुष्कर योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का महासंयोग भी बन रहा है। शनिवाद का दिन है तो आज की पूजा भगवान शनिदेव के नाम होगी। नीचे पढ़ें 6 जून का पूरा पंचांग।मृत्यु पंचक में रखें थोड़ा ध्यान आज शाम से मृत्यु पंचक की शुरुआत हो रही है जो 11 जून तक रहेगा। ऐसे में 5 दिन के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला या नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। जल्दबाजी से बचने की भी सलाह दी जाती है। इस टाइम पीरियड में हर काम को समझदारी के साथ करना बी बेहतर माना जाता है। इस समय धैर्य और सावधानी बनाए रखना आपके ...