नई दिल्ली, मई 30 -- Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat 30 May 2026: आज यानी 30 मई को अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और अधिकमास में पड़ने वाली पूर्णिमा का महत्व तो और भी बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा करने से शुभ फल मिलता है। मान्यता है कि आज के दिन सच्चे मन से की गई पूजा और व्रत से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आज स्नान-दान करना भी शुभ माना जाता है। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शिव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है जिसे धार्मिक काम के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ये योग आज पूरे दिन रहेगा। मान्यता है कि शिव योग में किए गए पूजा-पाठ, दान, जप और बाकी शुभ काम करने से उसका फल दोगुना मिलता है।सूर्योदय-सूर्यास्त का समय सूर्योदय: सुबह 05:24 बजे सूर्यास्त: श...