नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Aaj Ka Panchang, 28 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन |आज है गोविंद द्वादशी| आज द्वादशी तिथि 08:43 PM तक उपरांत त्रयोदशी | नक्षत्र पुनर्वसु 09:34 AM तक उपरांत पुष्य | सौभाग्य योग 05:02 PM तक, उसके बाद शोभन योग | करण बव 09:36 AM तक, बाद बालव 08:43 PM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 09:46 AM - 11:12 AM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा |आज होगा एकादशी व्रत का पारण कल आमलकी एकादशी थी। इसे लोग रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। दरअसल जो पूरा वाली एकादशी होती है उसे आमलकी कहा जाता है। इसमें भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। वहीं काशी में इसे रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती के साथ लोग ह...