नई दिल्ली, मई 25 -- Aaj Ka Panchang 25 May, आज का पंचांग: 25 मई, सोमवार, शक संवत् : 04 ज्येष्ठ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 11 ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 07 जिल्हिजा, 1447, विक्रमी संवत् : प्रथम (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि सूर्योदय पूर्व 5.11 बजे तक पश्चात एकादशी तिथि, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 04.09 बजे तक पश्चात हस्त नक्षत्र, तैतिल करण, चन्द्रमा सिंह राशि में प्रातः 09. 07 बजे तक उपरांत कन्या राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्।व्रत, त्योहार- श्री गंगा दशहरा पर्व। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन गंगा दशहरा पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन ही मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण ह...