नई दिल्ली, मार्च 12 -- Panchang 12 March 2026: 12 मार्च 2026, गुरुवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है। आज गुरुवार है, गुरु वार को ब्रहस्पति देव की पूजा होती हैं। गुरुवार व्रत रखते हैं , तो केले के पेड़ की पूजा और सत्यनारायण भगवान का व्रत किया जाता है। आज मूल नक्षत्र भी है, जो रात तक रहेगा। इस नक्षत्र में पैदा होने वाले बच्चों के मूल शांत कराए जाते हैं। अगर मूल नक्षत्र के कारण बच्चे का स्वास्थ्य कमजोर रहता हो तो बच्चे की माता को पूर्णिमा का उपवास रखना चाहिए। उग्र और तीक्ष्ण स्वभाव वाले नक्षत्रों को ही मूल नक्षत्र कहा जाता है। दिन में जब भी यह नक्षत्र चल रहे हों और इस नक्षत्र में बच्चे का जन्म हो तो मूल शांति करवाई जाती है। मूल नक्षत्र में अलग-अलग नक्षत्र होते हैं। इसलिए कुंडली को दिखाकर किसी योग्य ज्योतिष से इसके बार...