Aaj ka panchang (18 अगस्त): सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Aaj ka panchang 18 August 2026: आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। सावन माह के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत का विधान है। इस तरह से आज सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। व्रत के पुण्य प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अगर आप भी सावन के मंगला गौरी व्रत करते हैं, तो यहां देखें आज पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इसलिए आज भगवान शिव, माता पार्वती के साथ हनुमान जी की कृपा पाने का उत्तम योग बन रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.