नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- आज नरक चतुर्दशी है। इस दिन .म का दीपक जलाना चाहिए। कहा जाता है कि यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय टल जाता है। कैसे जलाना है, इसके बारे में नीचे हमने बताया है। वहीं राहुकाल में छोटी दिवाली के दिन कुछ पूजा आदि नहीं करनी चाहिए। राहुकाल में ना किसी को कुछ लेना चाहिए और ना ही देना चाहिए। आज राहुकाल : प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक रहेगा। आज का सबसे शुभ समय दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक। सावधानी बरतें : प्रातः 10.30 मिनट से 12 बजे तक, सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक। आज हनुमान जी की विशेष पूजा भी की जाती है। इसके अलावा इस दिन रूप चौदस और उबटन से स्नान करने की भी परंपरा है। चतुर्दशी तिथि सात नवम्बर की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर प्रारंभ होगी और आठ नवम्बर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।आज का पंचांग व्रत...