Aaj Ka Mausam: सावधान! 60 KM की रफ्तार से आ रहा है तूफान, 20 से अधिक राज्यों में मॉनसून वाली भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली।, जुलाई 5 -- Aaj Ka Mausam Samachar 5th July: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon Updates) तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा फिलहाल गुजरात के जामनगर, राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू और हरियाणा के हिसार, पंजाब के बठिंडा से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों के भीतर मॉनसून उत्तर अरब सागर, गुजरात और राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के शेष इलाकों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा। इस सक्रियता के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.