नई दिल्ली।, अप्रैल 23 -- IMD Rain Alert: देश के एक बड़े हिस्से में गर्मी और लू ने दस्तक दे दी है। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में राहत की उम्मीद जताई है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक का मौसम बदलने वाला है। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। आईएमडी ने इसके लिए उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने को कारण माना है। आईएमडी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 से 28 अप्रैल के दौरान गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-50 किमी/घंटा रह सकती है। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 से 28 अप्रैल के बीच धूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.