नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Mausam Samachar: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में जहां तापमान में उतार-चढ़ाव और गर्मी का असर दिखेगा, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2degC की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद 19 से 21 अप्रैल के बीच तापमान फिर से 2-3degC तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में भी तापमान में अगले कुछ दिनों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट अरुणाचल प...