नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Aaj Ka Arthik Rashifal 29 August 2026: पैसों के मामले में 29 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए राहत लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को अपनी जेब पर खास नजर रखनी होगी। कारोबार में पैसा लगाने, किसी सौदे को आगे बढ़ाने या निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले आज कागज और आंकड़े देख लेना ज्यादा जरूरी रहेगा। छोटी सी लापरवाही बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है। जिन लोगों का पैसा प्रॉपर्टी, किराये, लोन, किस्त या बीमा से जुड़ा है, उन्हें आज पुराने कागज और भुगतान की तारीख एक बार जरूर देख लेनी चाहिए। वहीं कारोबारी ग्राहक, बिल, पेमेंट और साझेदारी से जुड़े मामलों में साफ हिसाब रखेंगे तो फायदा रहेगा। बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए भी सिर्फ तेजी देखकर फैसला लेना ठीक नहीं होगा। कुछ राशियों के लिए आज बकाया रकम, रुका भुगतान या पुराने वित्तीय का...