नई दिल्ली, जुलाई 28 -- जीवन में नई शुरुआत के लिए जगह बनानी पड़ती है, और कई बार उसके लिए पुरानी चीजों को छोड़ना जरूरी हो जाता है। 28 जुलाई 2026 का दिन यही सिखाता है। आज अंक 1 की ऊर्जा आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा रखने और काम की कमान अपने हाथ में लेने की प्रेरणा दे रही है। आप किसी नए काम की शुरुआत या लंबे समय से सोचे हुए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। वहीं भाग्यांक 9 हमें याद दिलाता है कि पीछे छूटी बातों को माफ करके और पुराना बोझ उतारकर ही सही मायनों में आगे बढ़ा जा सकता है।मूलांक 1(1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग) आज आपके काम में आगे बढ़ने और नए सफर की शुरुआत का पूरा मौका है। अंक 1 की ऊर्जा आपके स्वभाव से मेल खाती है, इसलिए आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। हर फैसला अकेले लेने के बजाय अपनों की राय भी लें। काम का दबाव बढ़ने पर शरीर को आराम जरूर दें। र...