नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Aaj Ka Ank Jyotish 27 February: अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का अपना महत्व है। मूलांक के जरिए किसी भी जातक के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। आज 27 फरवरी 2026 है। आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा। मूलांक 1मूलांक 1 वाले लोग आज अपने फैसलों में मजबूती महसूस करेंगे। आज आर्थिक फैसले ले सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण बात आपके पक्ष में जा सकती है। किसी पुराने मामले में सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। लेकिन अहं...