नई दिल्ली, मई 22 -- Aaj Ka Ank 22 May 2026, आज का अंक राशिफल: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है, जो 1 से 9 के बीच होता है। हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है, और इसी आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर, धन, रिश्तों, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन के बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। आज 22 मई 2026, शुक्रवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जिन लोगों का जन्मदिन है, उनका मूलांक 4 माना जाएगा। यह दिन सभी मूलांकों के लिए अलग-अलग संकेत और अवसर लेकर आया है। अगर आप अपना मूलांक जानते हैं, तो आइए समझते हैं कि आज आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है।मूलांक 1 आज आपके लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने और बेहतर संवाद स्थापित करने की जरुरत है। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं...