नई दिल्ली, फरवरी 19 -- 19 फरवरी 2026 का दिन मूलांक 1 के प्रभाव में है। नंबर 1 नई शुरुआत, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी लेने का प्रतीक है, जबकि भाग्यांक 4 अनुशासन और संतुलन की याद दिलाता है। आज एक्शन और प्लानिंग का अच्छा संतुलन बनेगा। मूलांक 1 से 9 वालों के लिए दिन अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा।मूलांक 1: नया जोश और पक्की प्लानिंग से लाभ होगा (1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग) आज आप खुद को बहुत ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे। कामकाज में आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालने के मौके मिल सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए एक अच्छी योजना बनाकर चलें। सेहत अच्छी रहेगी, बस बेवजह का तनाव लेकर सिर भारी न करें। रिश्तों में अपनी बात थोपने के बजाय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे कोई बड...