नई दिल्ली, मार्च 10 -- 10 मार्च 2026 का दिन मूलांक ज्योतिष के अनुसार एक खास ऊर्जा लेकर आ रहा है। यह दिन नई शुरुआत, स्पष्ट सोच और बदलाव को स्वीकार करने का है। भाग्यांक 5 की वजह से कई चीजें अप्रत्याशित रूप से घट सकती हैं, लेकिन हर घटना आपके भले के लिए ही होगी। आज का मुख्य मंत्र 'सहजता' है, बदलाव का विरोध ना करें, बल्कि उसे खुले मन से अपनाएं। जो पुराना है, उसे सम्मानपूर्वक विदा करें और जो नया है, उसे पूरी मेहनत से शुरू करें। आत्मविश्वास के साथ फैसले लें और निडर रहें। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक आज का दिन कैसा रहेगा।मूलांक 1: नई शुरुआत के लिए तैयार रहें (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28) आज आपमें गजब का जोश और आत्मविश्वास रहेगा। कोई पुराना काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, आज उसमें गति आएगी। नए लोगों से मुलाकात या कोई नया प्रस्ताव आपके सामने आ सकता ...