Aadhaar App के डाउनलोड्स 3 करोड़ पार, घर बैठे 40 लाख लोगों ने बदला मोबाइल नंबर
नई दिल्ली, जून 22 -- भारत में डिजिटल सर्विसेज का दायरा लगातार बढ़ रहा है और Aadhaar App की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता इसका सबसे नया उदाहरण है। UIDAI की ओर से डिवेलप किया गया नया Aadhaar App लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में 3.1 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर चुका है। यह दिखाता है कि देश के नागरिक अब सरकारी सेवाओं के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भरोसा जता रहे हैं। खास बात यह है कि ऐप के जरिए लाखों लोग ऐसे काम घर बैठे कर पा रहे हैं, जिनके लिए पहले आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होता था। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 40 लाख लोगों ने Aadhaar App की मदद से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। वहीं करीब 8.5 लाख लोगों ने ऐप के जरिए अपना एड्रेस भी बदला है। इन आंकड़ों से साफ है कि डिजिटल माध्यमों के साथ पहचान संबंधी सेवाओं को अपनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.