9% तक टूट गए इस फार्मा कंपनी के शेयर! Q1 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को करीब 9% तक टूटकर 1,080 रुपये के आसपास पहुंच गए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) सालाना आधार पर 69% घटकर 443 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,400 करोड़ रुपये से अधिक था। वहीं, ऑपरेशन से होने वाली आय (Revenue) भी 6% घटकर 8,071 करोड़ रुपये रह गई। नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के भविष्य को लेकर सतर्क रुख अपनाया है और अपने टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। यह भी पढ़ें- 72% मुनाफा बढ़ा, फिर भी 5% टूट गया इस बैंक का शेयर! आखिर क्यों घबराए निवेशक यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट रिकवरी मोड में, सेंसेक्स 76695 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.