बिहारशरीफ, मार्च 31 -- दूसरे दिन कुंडलपुर में महापूजा के बाद हुआ नवग्रह महाशांति अभिषेक ​फोटो: 31नालंदा01: कुंडलपुर में भगवान ऋषभदेव का महामस्तिकाभिषेक करते श्रद्धालु। ​31नालंदा02: नवग्रह जिनालय में शांति के लिए समन्वित पूजा करते श्रद्धालु। ​नालंदा, निज संवाददाता। ​भगवान महावीर जन्मोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को जैन तीर्थ कुंडलपुर भक्ति और आस्था के संगम में सराबोर रहा। इस अवसर पर आयोजित विशेष महापूजा में भगवान के 1008 नामों के साथ नवग्रह जिनालय में शांति के लिए समन्वित पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान के दौरान प्रत्येक नाम के साथ अर्घ्य समर्पित किए गए। मान्यता है कि यह पूजा गृह शांति और कुंडली दोष निवारण के लिए अत्यंत फलदायी है। ​कुंडलपुर तीर्थ की प्रेरिका गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माता जी की प्रेरणा से नंद्यावर्त्त महल परिसर म...