99.58 पर्सेंटाइल के साथ जेआरएफ क्वालीफाई कर आशुतोष ने बढ़ाया बांका का मान
बांका, सितम्बर 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के बेलहर प्रखंड के झिकुलिया गांव निवासी आशुतोष कुमार ने यूजीसी-नेट जून 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ बांका जिले का भी मान बढ़ाया है। हिंदी विषय में आशुतोष ने 99.5889424 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर जूनियर रिसर्च फेलशिप (जेआरएफ) के लिए क्वालीफाई किया है। इसके साथ ही उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी योग्य घोषित किया गया है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। आशुतोष कुमार, ओम प्रकाश सिंह और मन देवी के पुत्र हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के प्रति लगन और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने इससे पहले चार बार यूजीसी-नेट क्वालीफाई किया था। हालांकि, उन्होंने अपने लक्ष्य को यहीं तक सीमित नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.