देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल उठे। शहर के जेके मित्तल एकेडमी की छात्रा अनन्या मिश्रा ने 99.40 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया। जीएम एकेडमी सलेमपुर के स्वरित बरनवाल और सनबीम स्कूल के राघवेंद्र सिंह 97.8 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। पीएन एकेडमी उमानगर की छात्रा अनामिका मौर्या व देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कुशाग्र तिवारी 97.60 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जगह-जगह स्कूल प्रबंधन ने टॉपरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। छात्रों के घर में भी खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- अपनी मेधा से सलेमपुर के छात्रों ने फहराया परचम शुभचिंतक सोशल मीडिया पर छात्र व उनके माता-पिता को बधाई देते रहे।सीबीएसई हाईस्कूल परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.