बक्सर, मार्च 16 -- नावानगर। सिकरौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में परमेश्वर पुर गांव की बधार में छापेमारी कर एक बोरिंग के कोठरी से 99 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब बरामदगी के बाद बोरिंग मालिक परमेश्वर पुर गांव निवासी मुरारी सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शराब मुरारी सिंह का ही है, जिसकी गिरफ्तारी के।लिए छापेमारी की जा रही है। बरामद शराब एट पीएम व रॉयल स्टेज व्हिस्की है। जिसे जब्त कर थाना लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.