आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में इस साल गेहूं की रिकार्ड खरीद हुई है। खरीद का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल नौ हजार 40 किसानों से 36800 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। 98 प्रतिशत गेहूं खरीद का भुगतान गया है। सोमवार को गेहूं खरीद का अंतिम दिन था। जिले में इस बार 57 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। गेहूं की खरीद के लिए 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- जिले के 43 क्रय केंद्रों पर 6627 कृषकों से हुई गेहूं की खरीद गेहूं खरीद का आंकड़ा सोमवार तक जनपद में कुल 36800 एमटी गेहूं की खरीद की गई। जिसमें सर्वाधिक पीसीएफ की ओर से 19000 एमटी गेहूं खरीदा गया। विपणन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक 17000 एमटी गेहूं की खरीद की है। भारतीय खाद्य निगम ने 652 एमटी गेहूं की खरीद की है। जनपद म...