बलरामपुर, अप्रैल 12 -- ललिया, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने 99 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। आंगनबाड़ी सहायिकाएं गांव-गांव तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। उन्होंने चयनित सहायिकाओं से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे बाल विकास एवं पोषण योजनाओं को गति मिल सके। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने बताया कि ब्लॉक हरैया सतघरवा क्षेत्र ...