हमीरपुर, अप्रैल 21 -- हमीरपुर। मंगलवार की शाम नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। अभिषेक जनपद के 99वें जिलाधिकारी हैं। खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव के पद से जिलाधिकारी बने अभिषेक गोयल की अगुवाई एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, एडीएम (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, एडीएम (नमामि गंगे) सुरेश कुमार, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने की। इससे पूर्व एक होटल में स्थानांतरित जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को भावपूर्ण विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी कार्यक्रम में नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक गोयल का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- जनता की आवश्यकताओं और विकास को गति देने की रहेगी प्राथमिकता: डीएम यह भी पढ़ें- नए सीडीओ सभी तक...