99वें उर्स पाक की तैयारियां तेज, 6 को उमड़ेंगे जायरीन
महाराजगंज, जुलाई 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लाक के ग्राम परसौनी स्थित सूफी संत सैयद फखरुद्दीन अलैहिर्रहमा की मजार शरीफ पर आगामी 6 अगस्त को आयोजित होने वाले 99वें एक दिवसीय उर्स पाक की तैयारियां तेज हो गई हैं। मजार परिसर में आयोजित तैयारी बैठक में आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि उर्स में आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उसने बताया कि मेला परिसर में सफाई व्यवस्था, पेयजल के लिए पानी के टैंकर, मोबाइल शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
उर्स का महत्व खानकाहे फखरुलौलिया के सज्जादानशीन सैयद हफीजुद्दीन ने कहा कि उर्स पाक केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.