नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल कर सकती है। पीसी ज्वैलर ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल करने के अपने लक्ष्य की दिशा में कंपनी ने 1 और बैंक का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत यह लोन चुकाया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 6.33 पर्सेंट के उछाल के साथ 13.60 रुपये पर बंद हुए हैं। बैंकों की 98 पर्सेंट से ज्यादा उधारी चुकाईपीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि इस सफल लोन क्लीयरेंस के साथ ही कंपनी ने अब 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 12 बैंकों की पूरी उधारी चुका दी है। कंपनी ने बताया है कि सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले किए गए हैं। इस रिपेमेंट के साथ ही पीसी ज्...