98.93 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा के कारोबार पर पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने कार से स्मैक की खेप ले जाते दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना के बीबीगंज निवासी रवि ठाकुर एवं गुलाबबाग निवासी विनोद कुमार के रूप में की गई है। सदर थाना पुलिस को यह सफलता गश्ती के दौरान मिली। पुलिस ने यह कार्रवाई सदर थाना के रामबाग स्थित एमआईटी कॉलेज के समीप नहर पर की। आरोपी एक कार से जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो 98.93 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों का एक टैब एवं दो मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ खास नहीं बताया है, परन्तु पुलिस इनके सभी लिंकेज को खंगाल रही है। सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.