98 स्थानों में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा अधिक
उन्नाव, मई 13 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। गर्मी और मानसून के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान जिले भर में 98 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक है। ऐसे में इन हाई रिस्क एरिया पर प्राथमिकता से वेक्टर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए गतिविधियां की जाएंगी।
मच्छरों की बढ़ती तादाद गर्मी शुरु होते ही मच्छरों की तादात तेजी से बढ़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मच्छर केवल गंदे पानी में ही नहीं, बल्कि साफ पानी के कंटेनरों में भी तेजी से पनपते हैं। एडीज मच्छर, जो डेंगू फैलाते हैं, फ्रिज के नीचे, फूलदान, टायर और प्लास्टिक ड्रम जैसी जगहों पर अंडे देते हैं तो मलेरिया के कैरियर एनाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.