नवादा, फरवरी 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की यातायात थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को जिले में वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। इसके तहत सद्भावना चौक, भगत सिंह चौक, प्रजातंत्र चौक व गया-नवादा मार्ग पर खानपुर के समीप वाहनों की सघन जांच की गयी। जांच के क्रम में करीब 170 से अधिक वाहनों को रोका गया। उनके कागजातों की जांच की गयी। डिक्की आदि की तलाशी ली गयी। जांच के दौरान डिफॉल्टर पाये गये वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया। 98 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में ऑन दी स्पॉट हैंड हेल्ड डिवाइस से चालान काटा गया। वाहनों पर 02 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि इससे पूर्व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा था। ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार के निर्देश पर यातायात था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.