चंदौली, जनवरी 23 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गुरुवार को विभिन्न जगहों पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 98 जोड़ों की विधि विधान से शादी कराई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देने के साथ ही आशीर्वाद दिया। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की ओर से अलीनगर स्थित एक लान में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 60 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जिनमें 58 जोड़ों का विवाह और दो जोड़ों का निकाह कराया गया। वर वधू को विधायक रमेश जायसवाल ने प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों के बालिग पुत्रों और पुत्रियों के हाथ पीले कराने के लिए बहुत ही अच्छी योजना का संचालन कर रही है। साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.