लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- पलियाकलां। नगर की बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर यूनिट हेड ओपी चौहान ने क्षेत्र के समस्त कृषकों, श्रमिकों एवं मिल अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। युनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में मिल द्वारा 98 लाख 7 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई। जो किसानों, गन्ना विभाग अधिकारियों, मिल अधिकारियों, कर्मचारियों व मिल प्रबंधन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंतकालीन गन्ना बुआई करें तथा पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर केन हेड राजीव तोमर ने कृषकों और चीनी मिल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से 98 लाख 7...