98 प्रतिशत बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
गिरडीह, जुलाई 1 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय सीएचसी के द्वारा संचालित तीन दिवसीय प्लस पोलियों का समापन मंगलवार को किया गया। अभियान में कुल 98 प्रतिशत बच्चों ने पोलियों की खुराक पी। प्लस पोलियो अभियान के तीसरे दिन जिला मुख्यालय से एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार एवं डब्ल्यूएचओ के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने चिकित्सा पदाधिकारी अबु कासिफ हसन और बीपीएम मोहन प्रसाद के साथ बुधुडीह, मंडरो और ताराटांड़ क्षेत्रों का भ्रमण कर पोलियो अभियान के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दीवार लेखनी, नेल मार्किग, लांजिस्टिक व्यवस्था, ड्यू लिस्ट व माइक्रो प्लान आदि का निरीक्षण किया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से यह लक्ष्य हासिल किया गया है। यह भी पढ़ें- तीन दिन में 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.