मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्टे्रशन न कराने पर जनपद में 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित हो गए है। शासन ने सभी कीटनाशक विक्रेताओं को पांच अप्रैल तक आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के सख्त निर्देश दिए थे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि उक्त कीटनाशक विक्रेताओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि फिर भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है तो इनके लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे।कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जिन विकेताओं द्वारा आईपीएमएम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया जाएगा, उनके कीटनाशी लाइसेंस तत्काल निरस्त क...