बेगुसराय, मार्च 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच बैंक ऋण के रूप में 578.09 करोड़ के का चेक का वितरण किया गया। साथ ही 2.68 करोड़ की राशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में वितरित की जाएगी। जीविका दीदियों के बीच जीविका दीदी का अधिकार केन्द्र की चाभी, दीदी की नर्सरी के प्रमाण पत्र, सहकारी विभाग से संकुल संघ के निबंधन प्रमाण पत्र, चेक एवं ई रिक्शा चाभी का वितरण किया गया। वहीं, सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभार्थी 405 दीदियों के बीच कुल 2 करोड़ का जीविकोपार्जन निवेश निधि के चेक का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के विभिन्न गतिविधियों के अलावा गैर कृषि, कृषि एवं पशुधन की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही सतत् जीविकोपार्जन योजना की...