पूर्णिया, मार्च 25 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत में मंगलवार को वार्ड पार्षदों के साथ एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पंचायत भवानीपुर के उप मुख्य पार्षद शांति देवी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी वित्तीय बर्ष में होनेवाले विकास कार्यो पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 97.5 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। पारित बजट में नगर पंचायत भवानीपुर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नगर पंचायत के विकास पर विशेष जोर दिया गया। बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 40 करोड़, सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़, गली नाली के लिए 2.5 करोड़, बड़ी नाला के लिए 4 करोड़, हर घर नल का जल के लिए 5.70 करोड़, जल जीवन हरियाली के लिए 1.60 करोड़ एवं प्रशानिक भवन के लिए 2.60 करोड़ रुपये सहित अन्य...