पटना, अप्रैल 24 -- Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का हाल ठीक नहीं है। 2025-26 सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने 95 हजार 220 छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण देने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य से ज्यादा 97 हजार 580 विद्यार्थियों का ऋण स्कीकृत हुआ पर 46 हजार को मिला है। 51 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को राशि मिलने का इंतजार है। सबसे अधिक पटना में 3536 विद्यार्थियों का शिक्षा ऋण लंबित है। शिक्षा ऋण नहीं मिलने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं का संस्थान से नाम कटने का खतरा भी बढ़ गया है। राशि आवंटन की कमी और जांच में देरी से ऋण की राशि समय पर नहीं जा रही है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण की राशि चार-पांच माह पहले ही मिल जानी थी, लेकिन राशि आवंटन नहीं होने से देर हो रही है। शिक्षा वित्त निगम में प्...