नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- शेयर बाजार में उछाल के बीच शुक्रवार को साउथ इंडियन बैंक के शेयर को भी खरीदने की होड़ सी मच गई। इस डिमांड की वजह से बैंक के शेयर 50 रुपये के स्तर को पार कर गए और बीएसई पर 50.66 रुपये इसके 52 हफ्ते का हाई हो गया। शेयर की क्लोजिंग ग्रीन जोन में ही 49.95 रुपये पर हुई। बहरहाल, शेयर में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब बैंक ने अपने कारोबार विस्तार की योजना के बारे में बताया है।क्या है बैंक का प्लान? दरअसल, करीब 97 साल तक मुख्य रूप से केरल में काम करने के बाद साउथ इंडियन बैंक अब अपनी क्षेत्रीय सीमाओं से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। बैंक के चेयरमैन जोस कट्टूर ने एक इंटरव्यू में कहा, "हम केरल-बेस्ड बैंक रहे हैं लेकिन अब हम दूसरे इलाकों में भी कदम रखेंगे। पश्चिमी इलाके में हमारी मौजूदगी बढ़ी है और हम महाराष्ट्र, गुजरात और द...