97 साल पहले कनपुरियों ने बनाया था क्रांतिकारी संगठन
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। देश के क्रांतिकारी इतिहास में सर्वाधिक सक्रिय दल एचएसआरए (हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन) का स्थापना दिवस क्रांति स्मृति संरक्षण समिति ने इंदिरा नगर में मनाया। संस्था के उपाध्यक्ष सुधींद्र पांडेय ने बताया कि काकोरी एक्शन के बाद आजाद को छोड़कर सभी मुख्य क्रांतिकारियों की गिरफ्तारी हो गई थी। इससे क्रांति गतिविधियों में विराम सा लग गया था। तब एचएसआरए का गठन हुआ, जिसमें कानपुर के क्रांतिकारियों का दबदबा था। लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि 97 साल पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के खंडहरों में 8 व 9 सितंबर 1928 को 10 क्रांतिकारियों ने एचएसआरए की स्थापना की, दिसमें 5 कानपुर के थे। स्थापना बैठक में कानपुर के विजय कुमार सिन्हा, सुरेंद्र पाण्डेय, शिव वर्मा, जयदेव कपूर, ब्रह्म दत्त मिश्रा थे। आजाद को कमांडर इन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.